February 4, 2026 7:07 pm

जी डी आर कान्वेंट सी.सै. स्कूल में मनाया विश्व विरासत दिवस

Share:

फगवाड़ा (18 अप्रैल):- आज जी डी आर कान्वेंट सी.सै. स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में सुबह की प्रार्थना सभा में ‘विश्व विरासत दिवस ‘मनाया गया। जिसकी रूपरेखा डैफोडिल सदन के सदस्य मैडम दलजीत कौर द्वारा तैयार की गई। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रूबी ने बच्चों के साथ इस दिवस की जानकारी साँझी करते हुए बताया कि यह दिन 18 अप्रैल 1982 ई. को टूनीज़ियाँ में मनाया गया था तथा 1983 ई. को इसको यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हुई। इस दौरान बच्चों से इस सम्बन्धी कई प्रश्न भी पूछे जिसका बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से जवाब दिए |  स्कूल प्रिंसिपल मैडम माधवी ने इस दिवस पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह विशेष दिन प्रत्येक मनुष्य को अपनी विरासत एवं ऐतिहासिक इमारतों को संभाल कर रखने के लिए प्रेरित करता है क्योंकि विरासत मानवता की पूँजी है।  इस को संभालना तथा संवारना हमारा और हमारी आने वाली नई पीढ़ी का कर्तव्य है। इस लिए हमें एक -जुट होकर अपनी विरासत को संभाल कर रखने के लिए ठोस प्रयत्न करने चाहिए एवं दूसरों को इसके प्रति जागरुक करना चाहिए।
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news