August 24, 2026 5:45 am

जी डी आर कान्वेंट  सी. सै. स्कूल में मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस ‘

Share:

फगवाड़ा (1 मई): आज जी डी आर कान्वेंट  सी. सै. स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में मैरीगोल्ड  सदन के के इंचार्ज मैडम परमिंदर कौर की देखरेख में ‘अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस ‘ मनाया गया। कक्षा आठवीं की छात्रा इश्मीन कौर ने बच्चों  को इस दिन की महत्वता की विशेष जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस लेबरज़ को सिर्फ़ आठ घंटे कार्य करने का अधिकार देता है तथा यह एक दिन में की जाने वाली बहुत सी गतिविधियों के दवाब से श्रमिक को राहत प्रदान करता है। छात्रा सिमरनजीत ने प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों से इस सम्बन्धी प्रश्न भी पूछे जिनके बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से जवाब दिए |  इसके साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल मैडम माधवी जी ने सरकार द्वारा वर्करों  की सोशल एवं आर्थिक एडवांसमैंट के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और बच्चों को अपने संदेश में कहा कि परिश्रम करने वाला व्यक्ति कभी भी मुसीबत आने पर घबराता नहीं है। उसको अपने किये परिश्रम पर पूर्ण विश्वास होता है इसलिए हमें भी अपने जीवन में परिश्रमी लोगों के जीवन से लगन, उद्यम, हिम्मत जैसे गुणों को अपना कर एक बढ़िया मुकाम हासिल करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें घरों या घर से बाहर कार्य करने वालों परिश्रमी लोगों का हमेशा आदर – सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों ने स्कूल में कार्यरत श्रमिकों के प्रति अपना आदर भाव भी प्रकट किया।
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

[democracy id="1"]

latest news