August 24, 2026 5:45 am

जी डी आर कान्वेंट सी. सै. स्कूल में मनाया विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस  

Share:

फगवाड़ा(3 मई):-  आज जी डी आर कान्वेंट सी. सै. स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस ‘मनाया गया। जिसकी रूप -रेख मेरीगोल्ड हाऊस के इंचार्ज मैडम परमिंदर कौर के द्वारा तैयार की गई। कक्षा आठवीं की छात्रा जैवी बाजवा ने बच्चों को बताया कि प्रेस हमारे देश का आईना है इसके बिना कोई भी राजनीति अधूरी है। 3 मई एक ऐसी तिथि है जो प्रेस स्वतंत्रता के  मौलिक सिंद्धातों  का जश्न मनाती है ,इस दिन को लोगों एवं  सरकार में चेतना पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण  दिन माना जाता है तथा यह दिन पत्रकारों द्वारा देश के लिए किए जा रहे कार्यों  की प्रशंसा करने के लिए भी मनाया जाता है ,जो सम्पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो  कर अपनी कलम से समस्त संसार की बड़ी  से बड़ी सच्चाई और विश्व में हो रही गतिविधियों को आम जनता तक पहुँचाते हैं । इस दिवस में छात्र छात्राओं ने प्रेस के महत्व पर प्रकाश डालता हुआ एक रोल प्ले भी दिखाया उन्होंने बताया कि दुनिया भर में प्रेस की आजादी को सम्मान देने और उसके महत्व को रेखांकित करने के लिए 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस  मनाया जाता है | बच्चों ने विभिन्न -विभिन्न समाचार पत्रों की सहायता लेते हुए  अपने शब्दों में प्रेस रिपोर्ट तैयार करने की भी कला सीखी । स्कूल के प्रिंसिपल मैडम माधवी जी ने बच्चों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने और सुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मीडिया द्वारा देश के लिए किए जा रहे विशेष कार्यों  की ख़ूब  प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया।
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

[democracy id="1"]

latest news