February 4, 2026 5:05 pm

जी डी आर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया महावीर जयंती का पर्व

Share:

फगवाड़ा (3 अप्रैल): जी डी आर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में महावीर जयंती का पर्व मेरीगोल्ड हाऊस के मैडम परमिंदर कौर के निर्देशन में बहुत ही हर्षौल्लास से मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यापक मनदीप गौतम की देखरेख में छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर भजन प्रस्तुत किया | इस उपरंत आठवीं कक्षा की छात्रा इश्मीत ने इस दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि महावीर जयंती का पर्व महावीर स्वामी के जन्म दिन चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे जिनका जीवन ही उनका संदेश है | इस मौके पर बच्चों से इस दिवस के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछे जिसके बच्चों ने बहुत ही उत्सुकता से जवाब दिए | स्कूल प्रिंसिपल मैडम माधवी ने इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा के उपदेश एक खुली किताब की भांति है। महावीर ने एक राजपरिवार में जन्म लिया था। उनके परिवार में ऐश्वर्य, धन-संपदा की कोई कमी नहीं थी जिसका वे मनचाहा उपभोग भी कर सकते थे, किंतु युवावस्था में कदम रखते ही उन्होंने संसार की माया-मोह, सुख-ऐश्वर्य और राज्य को छोडक़र यातनाओं को सहन किया। सारी सुविधाओं का त्याग कर वे नंगे पैर पैदल यात्रा करते रहे और लोगो को उपदेश दिए |उन्होंने बच्चों को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया

seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news