
फगवाड़ा (15 मई)- क्रिएटिव एज एकेडमी, हदियाबाद रोड, फगवाड़ा में मदर्स डे धूमधाम मनाया गया l इस टैलेंट शो का आयोजन फगवाड़ा शहर के प्रसिद्ध पिरामिड कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया | इस कार्यक्रम में समाज सेविका मैडम अनीता सोम प्रकाश कैंथ, डायरेक्टर पिरामिड कॉलेज डॉ. विवेक मित्तल, मिस पी टी सी पंजाबी मैडम जसप्रीत कौर, डॉ. कीर्ति महाजन, मैडम मोनिका, मैडम सरबजीत कौर, डी एस पी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह, एस एच ओ फगवाड़ा अमनदीप नाहर, जसकरण सिंह बेदी, टिम्मी नागपाल, गायक दीप संदीप, गायक जिम्मी गरेवाल , मैडम हरिंदर कौर सेठी और गौरव चौहान जी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथियों द्वारा रिबन कटिंग सेरेमनी से की गई | इसके बाद सेंटर प्रबंधक आशीष गांधी ने अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मेहमानों का स्वागत किया | बच्चों ने अपने नृत्य, कविताओं के माध्यम से अपनी मां के प्रति अपने प्यार का इजहार किया | साथ ही कुछ बच्चों ने भांगड़ा व पंजाबी गीत गाकर इस दिन की खुशियों को व्यक्त किया | जागृत खन्ना ने अपनी मां रश्मि खन्ना के साथ मां के प्यार को दर्शाती एक कविता गाई। इस दौरान पुनीत गुजराल, सुषमा, श्वेता कपूर, सीमा रानी, रजनी गुप्ता सहित अन्य 40 माताओं ने मॉडलिंग की प्रस्तुति दी जो आकर्षण का केंद्र रही। कलाकार रमन अजीज द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया | माताओं ने विभिन्न नृत्य, संगीत, अभिनय से संबंधित प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी | इस मौके पर गायक दीप संदीप व जिम्मी गरेवाल ने मां गीत की प्रस्तुति दी | मंच का संचालन आमिर खान ने किया | अंत में सभी प्रतिभागियों, माताओं व अतिथियों का सम्मान किया गया |
मैडम अनीता सोम प्रकाश और अन्य मुख्य अतिथियों ने अकैडमी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर संबोधित करते हुए सेंटर प्रबंधक आशीष गांधी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों और आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज के बच्चों में नैतिक मूल्यों का निर्माण करना है ताकि वे हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करें और समाज में प्रतिबिंबित करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और अच्छी स्थिति प्राप्त करें | उन्होंने इस तरह का मंच देने के लिए पिरामिड कॉलेज की प्रबंधन समिति का भी धन्यवाद किया | इस मौके पर सेंटर डायरेक्टर दीक्षा गांधी ने सभी को मदर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है. खासकर मां अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और आदर्शों का बीज बोती है। सेंटर की सदस्या मैडम गुरबीर, मैडम रेणुका रानी, सनमीत सिंह, पूजा ढींगरा, मैडम सुषमा, सुदेश रानी, कोरियोग्राफर पवन, पूजा पूंज, पुनीत गुजराल के सहयोग से कार्यक्रम काफी सफल रहा।इस मौके पर डिवाइन एंजल ग्रुप की प्रेजिडेंट मैडम नविता छाबड़ा और इस ग्रुप के अन्य सदस्य, स्वच्छता अभियान सोसाइटी प्रधान मदन मोहन खट्टर, चेयरमैन रमन नेहरा जी, डॉ रमन शर्मा, सपन महरा, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, जीवन, सात प्रकाश सग्गू , प्रिंसिपल रजनी गुप्ता, आकाश, पांडव राय, दलजीत सिंह, सिकंदर शीमार, हरप्रीत सिंह, मैडम नेहा गुप्ता, ईशान बग्गा, हैरी सैनी, हर्ष गुजरल, मैडम सुदेश रानी, अशोक अनेजा, मैडम सुनीता रानी, अकैडमी के विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे l