February 22, 2026 10:05 am

जीडीआर कॉन्वेंट सी. सै. स्कूल फगवाड़ा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस

Share:

फगवाड़ा (15 मई): जीडीआर कॉन्वेंट सी. सै. स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया । इस की रूप रेखा डैफोडिल हाउस की इंचार्ज मैडम दलजीत कौर ने तैयार की । इस दिन बच्चों की बहुत सारी गतिविधियाँ करवाई गईं । इस दिन के अवसर पर मैडम सीमा शर्मा के निर्देशन में प्री-नर्सरी से यू के जी तक के बच्चों द्वारा परिवार की तस्वीरें लगाकर एक ‘फैमिली ट्री’ बनाया गया। कुछ अन्य श्रेणी के बच्चों द्वारा परिवार से संबंधित कुछ पोस्टर और चित्र बनाए गए थे । प्री-नर्सरी से यू के जी तक के बच्चों में  फैमिली कुइज़ भी करवाया गया | बच्चों से इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे गए जिसका बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से जवाब दिए |  बच्चों ने परिवार के महत्व को दर्शाने वाली कविताएं भी गाईं । इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य बच्चों को उनके परिवार के महत्व के बारे में शिक्षित करना था ताकि बच्चे अपने परिवार की अहमियत को समझें । इस अवसर पर शिक्षकों ने भी अपनी कक्षाओं में बच्चों को परिवार के बारे में बताया और कहा कि एक परिवार ही है जो दुख और सुख के समय में उनके साथ खड़ा रहता है। अंत में प्रिंसिपल मैडम माधवी जी ने बच्चों के साथ परिवार के बारे में अपने विचार सांझे किए । उन्होंने कहा कि इंसान कितनी भी तरक्की कर ले पैसा और शोहरत तो कमा सकता है लेकिन उसके बिना परिवार अधूरा है। अंत में प्रिंसिपल मैडम माधवी जी ने बच्चों को अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने और साथ रहने का संदेश दिया।
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news