
Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा पाकिस्तान जल उठा है। जगह-जगह आगजनी, झड़प, तोड़फोड़ हो रही है। इमरान की गिरफ्तारी के पीटीआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में घुसकर तोड़-फोड़ की। देश की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने पूरे पाकिस्तान में धारा-144 लागू करने का ऐलान किया। पीटीआई का दावा है कि, फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई और 4 बच्चे घायल हुए है। वहीं इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि पेशावर में रेडियो पाकिस्तान को जलाया गया। एयरबेस पर भी प्रदर्शनकारियों हमला किया है।