February 22, 2026 10:04 am

जी डी आर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, भगवन परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार

Share:

फगवाड़ा (21 अप्रैल) :- जी डी आर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा के प्रांगण में डैफोडिल हाउस के मैडम दलजीत कौर की देखरेख में विश्व पृथ्वी दिवस, भगवन परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार मनाया गया | सुबह की प्रार्थना सभा में आठवीं कक्षा की छात्रा महकप्रीत ने भगवान परशुराम जी के जीवन के बारे में बच्चों को बताया | छात्रा जन्नत ने ईद के त्यौहार के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये | इस दिवस पर प्रत्येक कक्षा में गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कक्षा प्री नर्सरी से एल के जी तक के बच्चों ने क्ले मॉडलिंग गतिविधि के द्वारा क्ले की मदद से विभिन पतियों और फूलों के चित्र बनाये | कक्षा यु के जी के बच्चों ने स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए | और इसी प्रकार से धरती माँ का शिंगार करने के लिए प्रेरित किया कक्षा प्री नर्सरी से यू के जी तक के बच्चों ने हरे रंग के कपड़े पहने और ग्रीन डे मनाया जिसका उद्देश्य बच्चो को वातावरण हरा भरा एवं साफ़ सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था | कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने ट्रैश टू ट्रैसर गतिविधि के द्वारा वेस्ट चीजों से सजावटी चीजों को बनाकर उसका उपयुक्त प्रयोग करने का सन्देश दिया | कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए इंटर हाउस स्पेल बी प्रतियोगिता और इंटर हाउस पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | स्पेल बी प्रतियोगिता में बच्चों से धरती दिवस थीम पर चार विभिन्न विभन्न राउंड्स में स्पेलिंग प्रश्नोत्तरी मुकाबला करवाया गया जिसमें डैफोडिल हाउस की रवलीन कौर, जसमीत कौर, रूबी कॉल, क्रिश और अरमानदीप विजेता रहे | इंटर हाउस पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जागरूकता संबंधी संदेशों के साथ पेपर बैग बनाने की प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।  विद्यार्थियों ने पुराने अखबारों से तरह-तरह के बैग बनाकर ‘यूज पेपर बैग, से नो टू पॉलीथिन’ का संदेश दिया।  इस प्रतियोगिता में लोटस हाउस की अनामिका, सतिकारप्रीत कौर, हिमानी कलेर, अवनीत कौर और ऋषिमा विजेता रहे | इन सब गतिविधियों को देखते हुए स्कूल के मैडम प्रिंसिपल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और अपने देश को क्लीन और ग्रीन इंडिया बनाने का सन्देश दिया और प्लास्टिक का प्रयोग न करते हुए सब बच्चों को एक – एक पेड़ लगाने एवं उसकी देखभाल करने को कहा ताकि अपनी पृथ्वी को खुशहाल बनाया जा सके और जन कल्याण हो सके।  इसी के साथ ही उन्होंने सभी को भगवन परशुराम जयंती और ईद के त्यौहार की शुभकामनाएं दी |
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news