
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा लगाने के लिए हिरोशिमा का चयन शांति व अहिंसा के प्रति एकजुटता दर्शाने के मकसद से किया गया है। मोदी ने शिखर सम्मेलन के इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतानियो गुतारेस से भी मुलाकात की।