February 22, 2026 7:08 am

बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट: पटरी से उतरे दो ट्रेनों के डिब्बे मालगाड़ी से टकराए, 50 की मौत

Share:

बालासोर/हावड़ा, 2 जून (एजेंसी)/ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बहनागाबाजार में पटरी से उतर गए और अप लाइन पर गिर गए। ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए जो जाकर एक मालगाड़ी से टकरा गए।

हावड़ा से करीब 255 किलोमीटर दूर शाम करीब सात बजे हुए इस हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तत्काल राहत के लिए अफसरों को लगाया। इसके साथ ही रेलवे ने दुर्घटना राहत ट्रेनों को भी मौके पर भेजा। ओडिशा सरकार ने हेल्पलाइन 06782-262286 जारी की है। रेलवे हेल्पलाइन 033-26382217 (हावड़ा), 8972073925 (खड़गपुर), 8249591559 (बालासोर) और 044- 25330952 (चेन्नई) हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दुर्घटना से व्यथित हैं और स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दुर्घटना और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news