February 22, 2026 2:37 pm

जी डी  आर कान्वैंट सी सै स्कूल फगवाड़ा में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस 

Share:

फगवाड़ा (7 अप्रैल ): – जी. डी. आर. कान्वैंट सी. सै. स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में विश्व स्वास्थ्य दिवस मेरीगोल्ड हाउस के इंचार्ज मैडम परमिंदर कौर की देख रेख में मनाया गया | जिसका आरंभ सुबह की प्रार्थना सभा में कक्षा नौवीं की छात्रा अमनदीप कौर ने अपने भाषण द्वारा बच्चों को इस दिवस की जानकारी देते हुए किया। कक्षा नौवीं की प्रभजोत कौर ने बच्चों से इस सम्बन्धी कई प्रश्न भी पूछे जिसका बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से जवाब दिए | कक्षा प्री नर्सरी से यू के जी तक के बच्चों में शो एंड टेल गतिविधि करवाई गई जिसमे बच्चों ने विभिन्न पौष्टिक फलों और सब्जियों को दिखाते हुए उसके लाभकारी गुणों को बताया | कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने रोल प्ले के द्वारा घर के बने संतुलित भोजन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया और जंक फूड खाने की हानियों के बारे में भी बताया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों में सलाद कटिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बहुत ही आकर्षक तरीकों से सलाद की थाली को सजाया | इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया | इसके उपरांत बच्चों में “वर्बल प्रेजंटेशन ” गतिविधि करवाई गयी। जिसमें बच्चों ने “स्टे हैल्थी” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में स्कूल के प्रिंसीपल मैडम माधवी ने बच्चों को बताया कि हमें संतुलित आहार का सेवन करने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज स्कूल में करवाई गयी विभिन्न गतिविधियों से जो जानकारी उन्होंने प्राप्त की है उस जानकारी को वह आस पास अवश्य पहुंचाए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके |
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news