April 9, 2026 4:32 am

जीडीआर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फगवाड़ा में मनाया मातृ दिवस 

Share:

फगवाड़ा (11 मई) :- जीडीआर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा  में आज ‘मातृ दिवस’ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसकी रूप रेखा ‘जैसमीन हाउस’ के इंचार्ज मैडम काजल कालिया द्वारा तैयार की गई। इस दौरान मुख्यातिथियों के रूप में बच्चों की माताओं को स्कूल में आमंत्रित किया गया जिसमें मैडम अनीता देवी, मैडम प्रभजोत कौर, मैडम नीरज बाला, मैडम  बलविंदर कौर, मैडम कुलविंदर कौर, मैडम नसरीन मलिक, मैडम बलविंदर कौर, मैडम सोनिका, मैडम, मैडम अमरजीत कौर शामिल हुए | छात्रा किरणजोत कौर ने बच्चों के साथ मातृत्व दिवस के बारे में जानकारी सांझी की और बताया कि यह दिन माताओं को समर्पित है। अध्यापक मनदीप गौतम के निर्देशन में बच्चों ने मातृ प्रेम को दिखते हुए एक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया | छात्रा मनप्रीत कौर, नवनीत कौर, परवीन, वीरता, हरनीत कौर, प्रभजोत, सतविंदर कौर ने एक नृत्य द्वारा माँ और बच्चों के आपसी सम्बन्ध को दिखाया और अपने बड़ों का सम्मान करने का सन्देश दिया | इस दौरान आयी हुई माताओं को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा ‘अवार्ड ऑफ़ ऑनर’ देते हुए सम्मानित किया गया | माताओं का अपने बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही | स्कूल के प्ले वे विभाग के मैडम सीमा शर्मा जी ने बच्चों को रेड कलर डे पर  गतिविधियाँ करवाई | उन्होंने बताया कि रंगों की खुशी का जश्न मनाने के लिए हमारे पास हर महीने एक रंग दिवस होता है और इस महीने का रंग रेड था। बच्चों को रंगों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दायरे से परिचित करवाने के लिए रेड कलर-डे मनाया गया।  इस दिन कक्षाओं को लाल रंग से आकर्षक शैली में गुब्बारों, पतंगों, चुन्नी, साड़ियों, खिलौनों, सब्जियों, फलों और फूलों से सजाया गया। लाल रंग की वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों ने इस दिन बहुत सारी क्राफ्ट से सम्बंधित गतिविधियां, कविता, डांस आदि भी प्रस्तुत किये | मातृ दिवस को विशेष रखते हुए भी स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी करवाई गई जिसमे कक्षा ‘प्री नर्सरी’ से ‘तीसरी ‘ तक के बच्चों ने विभिन्न विभिन्न सृजनात्मक विधियों से कार्ड तैयार किये। कक्षा ‘चौथी’ और ‘पाँचवी’ तक के बच्चों ने अपनी माताओं को एक टैग देते हुए ब्रॉच तैयार किये | इसी के साथ कक्षा ‘छठी’ और’ सातवीं’ तक के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए पेपर क्राफ्ट से गुलदस्ते तैयार किये | कक्षा आठवीं के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए ‘वाल हैंगिंग’ तैयार किये | कक्षा ‘नौवी’ और दसवीं के बच्चों ने अपनी माँ के साथ बिताए समय को स्मरण करते हुए अच्छे पलों को अपने शब्दों में व्यक्त किया और एक मैमोरी बुक तैयार की |  कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों द्वारा मातृ दिवस थीम पर बुलेटिन बोर्ड तैयार किया गया | स्कूल के प्रिंसिपल मैडम माधवी जी बच्चों द्वारा अपनी माँ के लिए किए गए प्रयास को देखकर बहुत सराहना की और उन्होंने कहा कि माँ के लिए कोई एक दिन विशेष नहीं होता। माँ के लिए तो हर दिन ही विशेष है। इसी लिए हम सब को अपनी माताओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे अपना पूरा जीवन अपने बच्चों को समर्पित करती है। बच्चों को माँ जैसा कोई और प्यार नहीं कर सकता। इसी के साथ ही उन्होंने स्कूल मेंआए अभिभावकों का धन्यवाद किया | अभिभावकों ने भी स्कूल द्वारा किये गए प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की |
seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news