August 24, 2026 5:49 am

महाकुंभ में भीषण अग्निकांड, सिलेंडर फटे, 25 टेंट जलकर खाक

Share:

प्रयागराज. महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार 19 जनवरी की शाम को भीषण आग लग गई. ये आग शास्त्री ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी है. कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है. अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. कई दमकल की गाडिय़ां पहुंची हैं. आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. दमकलकर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

20 से 25 टेंट जल गए हैं

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़े में प्रसाद बनाया जा रहा था. इसी दौरान भीषण आग लग गई. टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए. 20 से 25 टेंट खाक हो गए.

आग को बुझाने का किया जा रहा प्रयास

मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है. आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. भीड़ अधिक होने के कारण दमकल को पहुंचने में समय लगा. पूरे महाकुंभ मेला में अलर्ट जारी हो गया है. सभी सेक्टरों की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को मौके पर भेजा रहा है.

seculartvindia
Author: seculartvindia

Leave a Comment

Voting poll

[democracy id="1"]

latest news